Chandan News: भूमि संबंधित विवाद को लेकर थाना में लगा जनता दरबार, 9 में 4 मामला हुआ निष्पादन

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चल रहे भूमि विवाद के निपटारा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के चांदन थाना एवं आनंदपुर ओपी भैरोगंज के साथ सुइयां थाना में  संबंधित विवाद को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर 29 जनवरी शनिवार को जनता दरबार आयोजित की गई। जिसमें चांदन थाना परिसर ने थाना अध्यक्ष रवीशंकर कुमार एवं अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य की संयुक्त अध्यक्षता में तीन मामला आया। जिसमें दो रैयत एवं रास्ता विवाद सम्बंधित मामला था। वहीं सुइया थाना थाना में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार राय एवं हल्का कर्मचारी अरविंद ठाकुर के उपस्थिति में चार 


मामला सामने आया जिसमें दो रैयती सम्बंधित एक नापी एक सिकमी विवाद से सम्बंधित,इसी तरह आनन्द पुर ओ पी भैरोगंज में ओपी जितेन्द्र कुमार एवं प्रखंड एस आई मृत्युंजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में दो रैयती विवाद से सम्बंधित मामला आया। आशय की जानकारी देते चांदन सिओ प्रशांत शाण्डिल्य ने बताया कि सभी विवादित मामलों को जांच एवं समझोता कर चार मामले को निष्पादित किया गया। बाकी मामलों को अद्यतन करते हुए कर्मचारी द्वारा दुसरे पक्ष रैयतों को नोटिस जारी किया गया है। जिसे अगले शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में मामले को निष्पादित किया जाएगा। इस मौके पर दर्जनों फरियादी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें