Pathargama News: बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी जिले के दौरे के क्रम में गोड्डा से महागामा  जाने के दौरान पत्थर गामा प्रखंड के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रितिक राजा एवं महामंत्री निलेश भगत, विशाहा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र महतो द्वारा  बीजेपी युवा मोर्चा एवं भारत माता के जयकारे के बीच माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री सूरज सिंह का भव्य स्वागत किया गया| मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पथरगामा की युवा मोर्चा की पूरी टीम मजबूती से काम कर रही है एवं पत्थर गामा को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ भी कहा जाता है| जिला उपाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बहुत ही मजबूती से संगठन का कार्य कर रही है| स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू कुमार भगत, पथरगामा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रखंड मंत्री राहुल कुमार पंडित, प्रखंड मंत्री विकास कुमार, मीडिया प्रभारी अभिषेक पंडित, विक्रम तिवारी, अंकित कुमार, अमन कुमार, विशाहा मंडल के अमित सोरेन, संजय, कैलाश महतो सहित पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें