Chandan News: 19 गरीब एवं असाय लोगों के बीच किया कंबल वितरण

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। भीषण ठंड एवं कनकनी को देखते हुए रविवार 30 जनवरी 2022 को चान्दन प्रखंड के चांदवारी  पंचायत में कंबल वितरण किया गया। चांदवारी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया गीता देवी पति मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव,उप मुखिया मनोज यादव,वार्ड सदस्य बासदेव यादव,सुबोध यादव, सियाराम यादव,अजय शर्मा,इसरेल अंसारी,बच्चु यादव, नारायण दास, महेंद्र दास के हाथों द्वारा 

गरीब एवं लाचार 19 व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय की ओर से कुल 14 कंबल मिला है और अनुमंडल पदाधिकारी के शोजन्य से  5 कंबल यानी चांदवारी पंचायत में कुल 19 कंबल का वितरण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बांका के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर 19 असहाय गरीब लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। मौके पर  उन्य वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें