Banka News: विदाई समारोह का किया गया आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बांका जिले में कार्यरत सिविल सर्जन, बाका डॉ० सुधीर कुमार महतो एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बाका प्रमोद कुमार अपने सेवा से सेवानिवृत हो गये। जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बांका, प्रभारी उप विकास आयुक्त, बांका, अपर समाहर्त्ता, बांका, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाका, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका के साथ-साथ जिला के सभी वरीय उपसमाहर्ता, एवं वरीय कोषागार पदाधिकारी, बांका, ए०सी०एम०ओ० बांका, डी०पी०ओ० (स्वास्थ्य) बाका उपस्थित थे। जिला के सभी वरीय पदाधिकारी ने सिविल सर्जन, बाका द्वारा लंबे समय तक बाका जिला के लिए अच्छा कार्य करने एवं एक अच्छे टीम लीडर के रूप में अपने कार्यकाल को पुरा किया। पुलिस 



अधीक्षक, बांका द्वारा अच्छे व्यक्तिव वाले सिविल सर्जन को जिले में अच्छे कार्य करने के लिए उनकी सराहना की गयी। जिला पदाधिकारी बाका द्वारा सिविल सर्जन के बांका जिले में कार्य अवधि की भूरी-भूरी प्रसशा की गई। जिले में टीम के रूप में कार्य करने एवं बाका जिला को अच्छा रैकिंग के लिए भी उनकी प्रसंशा की। खास कर कोविड-19 के समय एक टीम के रूप में सराहनीय कार्य करने एवं अपने कर्त्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वाह्न करने के लिए उन्हें बधाई भी दिया। कोविड-19 के द्वितीय वेव के समय बाका जिला में ऑक्सीजन सलेण्डर की कमी नहीं हुई। उनके कार्यकाल में ब्लड बैंक की स्थापना की गई। इसके साथ ही जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के कम समय के कार्यकाल में जिला प्रशासन के तरफ से जो भी कार्य उन्हें दिया गया, उसे सफलतापूर्वक संपादित किये। सफलतापूर्वक क्रॉप कटिंग करवाने के लिए जिला पदाधिकारी, बाका द्वारा उनकी प्रसंशा की गयी। समारोह के अन्त में दोनों पदाधिकारियों को अपने कार्यों के प्रति इमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए मोमेन्टों एवं गुलदास्ता देकर सम्मानित किया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें