ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के फागा पंचायत के रामसागर गांव में शुक्रवार को 2 बीघा धान की फसल जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाजीत मुर्मू के खलिहान में दो बीघा जमीन के धान का फसल रखा था। अचानक आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो
गई। घटना की सूचना मिलने पर दक्षिणी जिला परिषद सदस्य अमर कुमार हेंब्रम, मुखिया हरिहर यादव मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद अमर कुमार हेंब्रम ने कहा कि, पीड़ित को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मौके पर रणबीर पासवान, परवेज आलम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। वहीं पूरी फसल जलकर राख हो जाने के कारण पीड़ित का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें