ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने शुक्रवार को शराब तस्करी कांड संख्या 13/22 में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सीमाड़ामोर निवासी गोपाल मरांडी के पुत्र बाबलू मरांडी उर्फ राकेश मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की फरार अभियुक्त बौंसी मुख्य बाजार में है। जिसके बाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय एवं पीएसआई पायल कुमारी ने अपने दल बल के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बबलू मरांडी को बौंसी
मुख्य बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर शराब तस्करी कांड संख्या 10/22 के नामजद अभियुक्त बौंसी थाना क्षेत्र के सुगनाबथान गांव निवासी गिरवा मिर्धा के पुत्र, नरथा मिर्धा उर्फ रनथा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की, फरार चल रहा अभियुक्त अपने घर पर ही है। जिसके बाद गुरुवार देर रात छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों नामजद अभियुक्त को कोरोना जांच कराने के बाद शुक्रवार को बांका जेल भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें