Bounsi News: चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान, वसूला गया जुर्माना

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने शनिवार को बौंसी मुख्य बाजार में मास्क चेकिंग एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने दो पहिया वाहन के चालकों के हेलमेट एवं कागजात की जांच की। सबइंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि, कुल 2 बाइक चालकों से बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर ₹2000 जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई 

जगहों पर मस्त चेकिंग भी की गई। वाहन चालकों के साथ-साथ आम राहगीरों को मास्क पहनने की सलाह दी गई। जबकि कुल 16 लोगों से  ₹800 जुर्माना वसूला गया। इस दौरान वाहन चेकिंग एवं मस्क चेकिंग अभियान को देखते हुए वाहन चालकों एवं राहगीरों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को मास्क एवं सामाजिक दूरी के अनुपालन को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि कोरोना के कारण अभी लगातार मास्क चेकिंग अभियान जारी रहेगा।  

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें