ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने बौंसी बाजार में विशेष मास्क चेकिंग अभियान चलाया। प्रशिक्षु एसआई कुंदन कुमार ने मास्क चेकिंग अभियान चलाकर 10 लोगों से ₹500 जुर्माना वसूला। साथ ही बिना हेलमेट पहने बाइक चालकों से ₹1000 जुर्माना वसूला। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, कोरोना संक्रमण को देखते हुए सघन वाहन चेकिंग
अभियान के साथ साथ मास्क चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों के मास्क पहने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की जा रही है। ताकि संक्रमण से बचा जा सके। वहीं लोगों से संपर्क कोरोना टीका लेने के लिए भी कहा जा रहा है। मास्क चेकिंग अभियान को देखकर आम लोगों में हड़कंप मच गया और बिना मास्क वाले इधर-उधर रास्ते से भागने पर मजबूर हो गए।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें