ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के विभिन्न केंद्रों पर शुक्रवार को 210 लोगों की कोरोना जांच हुई। जबकि 380 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 210 लोगों की हुई जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं 380 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। बताया गया कि, बौंसी के प्रखंड क्षेत्र के 21 केंद्रों पर शनिवार को 15 से 18 वर्ष के
किशोरों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि, प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी उच्च विद्यालय के साथ-साथ पुराना अस्पताल में किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम की प्रतिनियुक्ति भी जगहों पर कर दी गई है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें