ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी के प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन अध्यक्षता में मध्य निषेध के सफल क्रियान्वयन एवं शराबबंदी को प्रभावी बनाने को लेकर जागरूकता पर विचार करने को लेकर बैठक की गई। मौके पर शराबबंदी से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वहीं प्रखंड प्रमुख ने कहा कि, शराब पीने वाले को समाज के लोग भी तिरस्कार करने लगे हैं। शराबी का जहां आर्थिक
नुकसान होता है। वहीं शरीर का भी नुकसान होता है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम कचहरी सरपंच, पंच और ग्राम वार्ड विशेष रूप से शामिल हुए। मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों से शराब के लिए जनजीवन जागरूकता चलाने हेतु सुझाव भी मांगे गए।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें