Rewari News : गंगायाचा टोल प्लाजा के धरने को किसानों द्वारा विधिवत समापन कर उठाया गया

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर रेवाड़ी जिले के गंगायचा टोल प्लाजा पर रेवाड़ी के विभिन्न चार किसान संगठनों द्वारा दिनांक 27 सितम्बर से चलाए जा रहे किसानों के टोल फ्री के धरना कार्यक्रम का किसानों की जीत के साथ विधिवत समापन किया गया ।    

 


  

इस मौके पर जय किसान आंदोलन के सबसे वरिष्ठ किसान नेता महावीर सिंह चोधरी का 76 वा जन्म दिवस किसानों द्वारा उत्साह से मनाया जाकर टोल प्लाजा संघर्ष समिति के प्रधान टाईगर जोगिंदर सिंह एवम भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने टोल प्लाजा पर आंदोलन के समाप्ति कि घोषणा कर आगे के लिए किसानों की हर किसानी, खेती की मांग एवम किसानों के हितो के लिए हर संभव प्रयास किए जाने केलिए रेवाड़ी जिले का प्रत्येक किसान संगठन एवम साथी हमेशा तैयार रहेगा ।                                           

इस पावन मौके पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला महासचिव कुलदीप सिंह बूढ़पुर, वजीर सिंह, चुन्नी लाल, भूपेन्द्र सिंह राठी, राजेंद्र सिंह लाठर, अभय सिंह फिदेडी, प्रथ्वी सिंह, सतपाल चोधरि, भीम सिंह एवम महेंद्र सिंह आदि किसान नेता उपलब्ध रहे ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें