ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका।पंजवारा थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह क्षेत्र के सबलपुर गांव से एससी एसटी केस के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सबलपुर गांव निवासी सूरज सिंह पिता धनंजय सिंह को मंगलवार सबेरे गिरफ्तार किया गया है। जिसपर कांड संख्या 108/21 दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है।
ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें