ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना क्षेत्र के चांदन देवघर मुख्य सड़क मार्ग के करूआ पत्थर के समीप चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने आर्म्स एक्ट के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज का मामला सामने आया बतादें की बीते 2 वर्ष पूर्व चांदन पुलिस ने यूको बैंक के समीप बाइक की डिक्की से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। जो दोनों बाइक सवार दोनों युवक चांदन पुलिस को आंखों में धूल झोंक कर भागने में सफल रहा था। जिसके निशानदेही पर
दोनों युवक की पहचान देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के गिघनी गांव निवासी निशु तुरी एवं दर्दमारा निवासी दशरथ दास के रूप में हुई थी। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ चांदन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 14/2019 दर्ज की गई थी। इस मामले में फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों को थानाध्यक्ष चांदन और जसीडीह इसेपक्टर सह थानाअध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह ने दर्दमारा बॉर्डर से सटे करुआ पत्थर के समीप बीती शाम को गिरप्तार कर लिया। प्रशासनिक सुत्रों के दशरथ दास का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। कई लूट डकैती इत्यादि घटनाओं में अंजाम दे चुका है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें