Bounsi News: कैफिटेरिया का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया उद्घाटन,पर्यटकों को होगी सुविधा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत स्थित कैफिटेरिया का निर्माण होने के करीब 6 वर्ष बाद शनिवार को विधिवत रूप से उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा फीता काटकर किया गया। मालूम हो कि, सैलानियों को लजीज व्यंजन प्रस्तुत करने के लिए कैफिटेरिया में कई तरह के व्यवस्था की गई है। कैफेटेरिया के संचालक राजेश सिंह के द्वारा यहां पर कई तैयारियां भी की गई है। मुख्य रूप से बेहतरीन भोजन का इंतजाम सैलानियों के लिए किया गया है। वहीं पहले दिन जिले के अलावा विभिन्न जगहों से आए 3 दर्जन से ज्यादा पर्यटकों ने 

यहां बैठकर शुद्ध शाकाहारी एवं लजीज भोजन का लुफ्त उठाया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि, मंदार में पर्यटकों के लिए कैफिटेरिया का उद्घाटन किया गया है। जहां पर बाहर से आने वाले सैलानियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। मालूम हो कि, काफी लंबे समय के इंतजार के बाद यहां पर कैफेटेरिया का विधिवत उद्घाटन किया गया है। काफी लंबे समय से यहां पर कैफिटेरिया की मांग हो रही थी। यह बनकर भी तैयार था। परंतु 6 वर्ष तक बंद पड़े रहने के बाद यहां पर कोई काम नहीं हो सका था। लेकिन अब लोगों को यहां पर कैफेटेरिया का आनंद मिल पाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें