ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी सिरांय मुख्य मार्ग पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धोबनी गांव के इकरामुल हक एवं पनियां गांव के प्रीतम यादव एक बाइक पर सवार होकर बौंसी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी युवक को इलाज के लिए
रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया और बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी हुए हैं। जिसका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें