ग्राम समाचार, बांका। आज दिनांक 14.12.2021 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतिश कुमार के कर कमलों द्वारा 1 हजार 9 सौ 19 करोड रूपये की लागत से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न जिलो में योजनाओं का शिलान्यास, कार्य आरंभ, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, भवन निर्माण मंत्री, श्री अशोक चैधरी उपस्थित थे।
बांका जिले से विडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े जिला पदाधिकारी, बांका श्री सुहर्ष भगत, बांका के विद्यायक श्री राम नारायण मंडल, बेलहर के विधायक श्री मनोज यादव एवं सिर्विल सर्जन बांका श्री सुधीर कुमार महतो उपस्थित थे। बांका जिला अन्तर्गत बाराहाट प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर के नवनिर्मित भवन लागत राशि 1 करोड़ 10 लाख एवं रजौन प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मकरमडीह लागत राशि 1 करोड़ 10 लाख से नवनिर्मित भवन का उद्धाटन किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें