सयुंक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी की गंगायचा टोल प्लाजा पर चौधरी महावीर सिंह गंगायचा जाट की अध्यक्षता मे किसानो की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया! बैठक की समस्त गतिविधियों का संचालन सयुंक्त किसान मोर्चे के अध्यक्ष कॉमरेड राजेंदर सिंह एडवोकेट के द्वारा किया गया!!
सर्वप्रथम हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेकटर वजीर सिंह का टोल प्लाजा पर पहुंचकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया।वजीर सिंह ने कहा कि वे किसान आंदोलन को हर सम्भव सहयोग करेगे !टोल प्लाजा के किसानो ने वजीर सिंह का माला पहनाकर स्वागत भी किया । आज की इस बैठक मे टोल प्लाजा संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष टाइगर जोगिंदर सिंह,भा कि यू चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह, कुलदीप सिंह बुढ़पुर, भूपेंदर सिंह राठी, ज य किसान आंदोलन से अभय सिंह फिदेड़ी, पृथ्वी सिंह, सतपाल चौधरी, रामोतार यादव, मनोज कुमार आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेता, रामकुमार निमोठ, कामरेड विजय सिंह, कॉमरेड बलराम यादव, राकेश,रोहतास, अभय सिंह, जीतराम, राजेश, आदि किसानो ने अपने अपने विचार रखे।
बैठक मे सयुंक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी द्वारा गंगायचा टोल प्लाजा पर 19 नवम्बर से आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए विभिन्न तकनिकी एवं आयोजन कमेटीयो का गठन करके सभी को अलग -अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सोपी गई! जिम्मेदारी प्राप्त किसानो ने वालीबाल टूर्नामेंट को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए अपने हर सम्भव सहयोग का प्रतिवचन दोहराया!
आज गंगायचा टोल प्लाजा पर लगातार 48 वे दिवस भी सयुंक्त किसान मोर्चे का टोल प्लाजा फ्री रखने का किसानो का प्रदर्शन लगातार जारी रहा तथा इस किसान आंदोलन को तीनो काले कृषि कानूनों को पूरी तरह से रद्द किये जाने, एम एस पी का कानून बनाये जाने की किसानो की मांगे पूरी होने तक जारी रखने का संकल्प दोहराया गया!!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें