Jamtara News:मानदेय बढ़ोतरी,स्थायीकरण समेत पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मनरेगा कर्मियों ने समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।

 


ग्राम समाचार, जामताड़ा : सरकार की वादाखिलाफी, मनरेगा कर्मियों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया के विरुद्ध वहीं वेतन बढ़ोतरी व स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को मनरेगा कर्मियों ने समाहरणालय परिसर के समक्ष एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान मनरेगा कर्मियों ने सरकार की वादाखिलाफी व उपेक्षा पूर्ण रवैया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष नरेश कुमार सिन्हा ने धरना प्रदर्शन के क्रम में कहा कि सरकार मनरेगा कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार के निर्धारित मानदेय राशि से मनरेगा कर्मियों के आश्रितों का भरण पोषण संभव नहीं हो पा रहा है। निर्धारित मानदेय के अलावा मनरेगा कर्मियों को किसी तरह की कोई अन्य सुविधा नहीं दी जा रही है। मनरेगा कर्मियों की मृत्यु पर ना इंश्योरेंस की सुविधा दी गई है और ना ही मुआवजे का प्रावधान है। जिससे मनरेगा कर्मी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कहा कि सरकार मनरेगा कर्मियों का आर्थिक व सामाजिक शोषण कर रही है, उन्होंने कहा कि असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल व बिहार आदि राज्य में मनरेगा कर्मियों को संतोषप्रद मानदेय के साथ स्थाईकरण की भी प्रक्रिया चल रही है। पर झारखंड प्रदेश के सभी जिले में मनरेगा कर्मियों को महज निर्धारित मानदेय देकर शोषण किया जा रहा है वही मनरेगा संघ के तरुण कुमार मंडल ने कहा कि मनरेगा कर्मी वर्षों से अल्प मानदेय पर मनरेगा में ग्राम रोजगार सेवक, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है। सरकार के निर्धारित मानदेय से हम सभी मनरेगा कर्मियों के परिवार का भरण पोषण नहीं हो रहा है ना ही सरकार की ओर से हमारी नौकरी की सुरक्षा दी गई है। हम लोगों को मानदेय के अलावा अन्य कोई सुविधा नहीं मिलता है तथा कभी भी नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता है। इन सभी को लेकर आक्रोशित होकर सभी मनरेगा कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है। धरना कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। मोबिन अंसारी, कमल देव चौधरी, विवेकानंद यादव, मामोनी हेंब्रम, नगमा बानो, रूपम कुमार मंडल, दुलाल मंडल, दिलीप कुमा,र जीनत परवीन, उमेश हेंब्रम,वकील मुर्मू समेत अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें