Jamtara News: जामताड़ा से रांची रवाना हुए खिलाड़ियों

 


ग्राम समाचार,जामताड़ा : झारखंड की राजधानी रांची स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर परिसर में आयोजित 21 वीं राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जामताड़ा से जिला योग एसोसिएशन की देखरेख में 13 प्रतिभागी शनिवार देर शाम रांची पहुंचे। रांची पहुंचे सभी खिलाड़ी स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में खेल कलाओं का प्रदर्शन करेगी। जामताड़ा से रांची रवाना हुए खिलाड़ियों के जत्था में अंडर 10 वर्षीय स्नेह कुमारि , अंडर 14 वर्षीय श्रेया बागजी, अंडर 16 वर्षीय

स्नेहा दास व कृत कुमारी, अंडर 18 वर्षीय स्वास्तिका बाउरी,अंडर 21 वर्षीय

सुप्रिया छाया व प्रियंका कुमारी जबकि महिला वर्ग में सुनीता दास शामिल है, इसी प्रकार बालक वर्ग में अंडर 14 वर्ष  विकास दास, अंडर 16 वर्ष

प्रीतम दास, अंडर 18 वर्ष रोशन दास,सीनियर पुरुष वर्ग में रविंद्र सुमन शामिल गई।

टीम कोच के रूप में परिणीता सिंह शामिल है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने की जानकारी योग एसोसिएशन के अध्यक्ष बी दुबे ने दी, बताया कि पिछले एक महीनों से जामताड़ा जिले के योगा खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जामताड़ा जिले से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई व मंगलकामना दी। मौके पर योग एसोसिएशन के संरक्षक अरुप मित्रा , दीपक दुबे ,भास्कर चांद,सूरज पासवान,राहुल सिंह, संजीव सेन,रुपम सेन,अरुण पंडित,पांचू बाउरी,बापी दत्ता,शुभेंदु मुखर्जी मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - कौशल औझा, जामताड़ा (झारखंड)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें