Dumka News: मध्य विद्यालय गम्हरिया में मना बिरसा मुंडा जयंती

भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते गम्हरिया मध्य विद्यालय परिवार

ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया प्रखंड के मध्य विद्यालय गम्हरिया में सोमवार 15 नवंबर को धरतीपुत्र बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष पर विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीसन सोरेन शिक्षक लखन कुमार पंडित, अखिलेश्वर मुर्मू,उज्जवल कुमार ठाकुर द्वारा धरतीपुत्र बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात छात्रा प्रीति कुमारी,अनिता मुर्मू, वसंती मुर्मू के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुति की गई। विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रम की रूपरेखा तथा पिछले समय में हुए कार्यक्रम की जानकारी दी गई। धरतीपुत्र बिरसा मुंडा के विचारों को नमन किया । कार्यक्रम के  समापन में हम होंगे कामयाब गीत गाया गया। मौके पर संतोष कुमार दे आशीष हेंब्रम आदि उपस्थित रहे । 

केसरीनाथ✍️

Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें