Chandan News: दीपावली पर्व के बाद मनाई गई गोवर्धन पूजा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 4 नवंबर दीपावली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाते हुए 5 नवंबर के अहले सुबह शुक्रवार को चांदन प्रखंड के विभिन्न गांवों में गोवर्धन पूजा मनाई गई। इस दौरान किसानों एवं पशुपालकों ने अपने अपने मवेशियों की पूजा अर्चना किए। पहले गाय एवं बैल को स्नान करा कर, उन्हें सिंदूर लगाकर, मवेशी के गले में नयी रस्सी लगाई गई। 

गाय और बैल को गुड़, चावल, धान आदि खिलाया गया। महिलाओं के द्वारा गाय और बैलों के सिंघ में घी एवं सिंदूर का लेप भी लगाया गया। ऐसी मान्यता है कि, गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि एवं धन प्रदान करती हैं। उसी प्रकार गौमाता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। गौ माता के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष में गोवर्धन पूजा की जाती है। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें