ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर बने नवनिर्मित आकाशीय रज्जू में तकनीकी खराबी आने के कारण सैलानियों को रोपवे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मालूम हो कि, आकाशीय रज्जू के उद्घाटन के 45 दिन के बाद रोपवे परिचालन पर विराम लगा है। बताया गया कि, कोलकाता से टेक्निकल टीम आने के बाद तकनीकी खराबी को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद परिचालन पूर्व
की भांति आरंभ हो जाएगी। इस संबंध में पदाधिकारी ने बताया कि, रोपवे में छोटी मोटी समस्या उत्पन्न हुई है। जिसे दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही परिचालन आरंभ किया जाएगा। मालूम हो कि, त्योहार के मौसम में छुट्टी होने की वजह से सैलानियों की संख्या में भी काफी इजाफा हो रहा है। परंतु आकाशीय रज्जू में तकनीकी खराबी आने से सैलानी रोपवे का लुफ्त नहीं उठा पा रहे हैं।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें