ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने सोमवार को मंदार की तराई में अवस्थित पापहरणी सरोवर छठ घाट का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री छठ घाट पर मौजूद लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता को पापहरणी सरोवर में प्लास्टिक,पॉलिथीन एवं अन्य सामग्रियों की साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। वहीं
अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया गया। ताकि कोई भी व्यक्ति पापहरणी सरोवर में प्लास्टिक ना फेंक सके। पापहरणी सरोवर के विभिन्न घाटों पर बनाए गए चेंजिंग रूम सहित अन्य कार्यों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं एसडीआरएफ की टीम द्वारा बताया गया कि, 10 सदस्यीय टीम यहां मौजूद है और घाट के चारों तरफ गश्त करते रहेंगे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, कल्पना भारती, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भैरव मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें