ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के झरना गांव समीप से अवैध चावल लदे पिकअप वाहन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिकअप वाहन पकड़ने के बाद इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी डॉ प्रीति एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के साथ-साथ पुलिस बल को भी दी गई। जिसके बाद प्रखंड आपूर्ति
पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पिकअप वाहन और उस पर लदे चावल को जप्त करते हुए पिकअप वाहन को थाना लाया। इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, मैजिक वाहन पर लगभग 16 बोरा चावल लदा हुआ था। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि, पकड़े गए खाद्यान्न का बोरा लोकल है। इसकी जांच के उपरांत ही पता चल पाएगा कि खाद्यान्न सरकारी है या नहीं। जांच करने के बाद अगर खाद्यान्न सरकारी पाया जाता है तो, प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें