Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर मुख्यालय पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिला मुख्यालय की टीम ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ब्लॉक मोड़, सुखनिया पुल, सिमरा मोड़ सहित अन्य जगहों पर मुख्यालय की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे स्पेशल टीम के एसआई सुदर्शन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, 200 से ज्यादा दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के अलावा पिकअप एवं 


अन्य वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में हेलमेट एवं गाड़ी के आवश्यक कागजात के साथ-साथ कई संदिग्ध लोगों की भी जांच की गई। बताया गया कि, प्रखंड क्षेत्र के ब्लॉक मोड़, सिमरा मोड़ एवं सुखनिया पुल समीप ज्यादा वाहनों की जांच की गई। वाहन जांच की वजह से कई अपूर्ण कागजात वाले और बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। सघन वाहन चेकिंग अभियान के कारण वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें