ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के कुशवाहा गांव से पुलिस ने गुरुवार को एक बेल टूटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार फरार अभियुक्त प्रभास यादव अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्ती के मामले में अभियुक्त बेल पर था। बेल टूटी होने के बाद इस
पर न्यायिक वारंट निर्गत था। बताया गया कि, सितंबर 2021 में प्रभास यादव का ट्रैक्टर अवैध बालू ले जाते हुए जप्त किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, प्रभास यादव अपने घर पर है। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को प्रभास यादव को कोरोना जांच कराते हुए जेल भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें