Bounsi News: प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही है चोरी की वारदात, एक ही रात में दो अलग-अलग जगह पर हुई चोरी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के थाना कॉलोनी में अज्ञात चोरों के द्वारा एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार थाना कॉलोनी निवासी स्वर्गीय राधेश्याम तिवारी के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। स्वर्गीय राधेश्याम तिवारी की पत्नी करुणा शुक्ला को बगल के ही दुर्गेश कुमार ने शनिवार को चोरी की घटना की जानकारी दी। साथ ही बौंसी पुलिस को भी जानकारी दी गई। जिसके बाद बौंसी पुलिस के प्रशिक्षु एएसआई आलोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बताया गया कि, गृहस्वामी इलाहाबाद से बौंसी के लिए निकल गई है। गृहस्वामी वर्तमान में इलाहाबाद में रहती हैं। हालांकि यह पता नहीं लग पाया कि, किन-किन सामानों की चोरी हुई है और कितने की चोरी हुई है। बताया गया कि, घर वाले के आने के बाद इसका ठीक-ठाक आकलन हो पाएगा। हालांकि चोरों ने घर के सामने के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश 


किया और दो कमरे के गोदरेज, अलमीरा सहित अन्य जगहों के ताले को तोड़कर सामान की चोरी कर अन्य सामानों को इधर-उधर बिखेर दिया। वहीं बाजार में चर्चा का माहौल गर्म है कि, आजकल बौंसी में पुलिस चोरी को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर बौंसी बाजार स्थित एक मनिहारी दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह घटना भी शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। शनिवार को दुकानदार सुरेश मंडल जब अपना दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि, दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा है। जब जांच किया तो पाया गया कि, दुकान के अंदर रखे 8000 से 10000 रुपए के सामान की चोरी की गई है। सुरेश कुमार मंडल ने बौंसी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मालूम हो कि, बौंसी में पिछले 1 सप्ताह में अज्ञात चोरों द्वारा कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। एक ही रात में अलग-अलग जगहों पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इससे यह प्रतीत होता है कि, अज्ञात चोरों का गिरोह प्रखंड क्षेत्र में सक्रिय होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि 1 दिन पूर्व ही कांग्रेस नेत्री सुनैना झा एवं पीयूष झा के घर में भी चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था। जिसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। अज्ञात चोरों का मनोबल इतना बढ़ता जा रहा है कि मानो चोरों को प्रशासन का तनिक मात्र भी खौफ नहीं है। इस तरह चोरी की घटना को अंजाम देकर प्रशासन को चोर खुली चुनौती देने का काम कर रहे हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें