Bounsi News: पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के डैम रोड स्थित रेफरल अस्पताल समीप पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में करीब दो दर्जन से ज्यादा बाइक सवारों का पुलिस ने वाहन चेक किया। ऐसे बाइक सवार जो सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे और उनके कागजात में कमी पाई गई। उनसे जुर्माना भी वसूला गया। बाइक सवारों को फाइन कर छोड़ दिया 

गया। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि, मोटरसाइकिल सवारों को जागरूक करने के उद्देश्य यह अभियान चलाया गया है। ताकि वैसे लोग जो बाइक चलाते समय हेलमेट पहनकर जरूरी कागजात लेकर नहीं चलते हैं, वो कागजात लेकर चलें। हेलमेट पहनने का भी उन्होंने सख्त निर्देश दिया। ताकि सड़क दुर्घटना में लोगों की जान बच सके। इस दौरान बाइक सवारों में हड़कंप मचा रहा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें