Bounsi News: किसान चौपाल के तहत फसल सुरक्षा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के फागा पंचायत अंतर्गत हरनिया गांव में किसान चौपाल का आयोजन सोमवार को किया गया। प्रखंड से आए कृषि विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बीज टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। वहीं किसानों की आमदनी दोगुनी करने को लेकर कई प्रकार की जानकारी दी गई। किस 

प्रकार समय पर खाद प्रयोग करना चाहिए। इसकी भी जानकारी दी गई। किस प्रकार सामेतिक खेती करनी चाहिए। इसकी भी जानकारी किसानों को दी गई। वहीं किसानों को मशरूम की खेती के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर सलाहकार महेश मंडल, वार्ड 14 के वार्ड सदस्य मुकेश पासवान सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें