ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा विभिन्न शराब कांडों में जप्त वाहनों की नीलामी 2 दिसंबर को बांका समाहरणालय में होगी। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने दी है। उन्होंने बताया कि, जिन व्यक्तियों को निलामी में हिस्सा लेना है। उन्हें संबंधित वाहन के तय शुल्क का 20% राशि फॉर्म भरने के समय ही जमा करना
होगा। नीलामी में अगर वह व्यक्ति वाहन लेने में असफल होगा तो उसकी राशि वापस कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार बौंसी थाना में जप्त वाहन के नीलामी में 5 कार, तीन बाइक, दो टेंपु एवं एक ट्रक शामिल है। सूची जारी होने के बाद से बौंसी थाना परिसर में लगे वाहनों को देखने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें