ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के जमीन संबंधी विवादों का निपटारा किया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, पुराने तीन मामलों में 2 मामलों का
निष्पादन किया गया है। जबकि 3 नए मामले में से एक मामले का निष्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि, कुल 3 मामलों से संबंधित लोगों को अगले शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में आने के लिए नोटिस जारी किया है। जनता दरबार में शामिल होने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्से से भूमि विवाद संबंधित मामला लेकर लोग पहुंचे। जिसके कारण बौंसी थाना परिसर में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें