Rewari News : बावल विधानसभा की और से "त्रिदेव कार्यशाला" का आयोजन मंत्री डॉ बनवारी लाल ने शिरकत की



रेवाड़ी में रविवार को बावल विधानसभा भारतीय जनता पार्टी बावल द्वारा विधानसभा "त्रिदेव कार्यशाला" का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. सरस्वती स्कूल में आयोजित इस कार्यशाला में बावल विधानसभा के खोल मंडल, बावल मंडल और गढ़ी बोलनी मंडल के कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे. मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल ने कार्य शाला को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत होने के लिए डॉ बनवारी लाल ने एक-एक घर तक पहुंचने का आह्वान किया तथा प्रदेश सचिव रेनू भाटिया ने भी प्रत्येक वोटर तक पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए.



डॉ राकेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी की रीती नीतियों को हम बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के पास पहुंचाएं तथा बन रहे नकारात्मक माहौल को सकारात्मक करने का प्रयास कार्यकर्ता करें ।सतीश खोला जी सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी त्रिदेवो को जानकारी दी तथा सभी त्रिदेवो से आव्हान किया कि इन सेवा कार्यों के माध्यम से हरियाणा सरकार की नीतियों के माध्यम से अंत्योदय के सिद्धांत को हम साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर वंदना पोपली सह प्रवक्ता प्रदेश उमेद सिंह हसन जिला विस्तारक रेवाड़ी, बावल मंडल के प्रभारी रामपाल यादव, गढ़ी बोलनी के प्रभारी अशोक मुदगिल, जिला महामंत्री ईश्वर सिंह चनीजा तीनों मंडलों के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बावल, राजपाल सिंह गढ़ी बोलनी, जितेंद्र चेयरमैन खोल तथा सभी त्रिदेव उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें