ग्राम समाचार, भागलपुर। नवगछिया एसपी सुशांत सिंह सरोज ने रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर नवगछिया पुलिस अवैध शराब कारोबारी के विरूद्ध लगातार छापामारी कर रही है। इस कड़ी में शनिवार को रंगरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के सहयोग से लाल साहेब रजनी गंगा बहियार में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में अवैध शराब का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाना पाया गया। इस दौरान अवैध कार्य में शामिल लक्ष्मण मंडल पे०-चमकलाल मंडल सा०- नवटोलिया, खेदो मंडल उर्फ सुबोध मंडल पे०- स्व कल्लर मंडल सा०- कुतरूमंडल टोला दोनों थाना- रंगरा ओ०पी० की गिरफ्तारी की गई, एवं इनके तलाशी के क्रम में उक्त अभियुक्त लक्ष्मण मंडल के पास से एक लोडेड देशी हथियार एवं कमर से जिन्दा गोली 03 तथा खेदो मंडल उर्फ सुबोध मंडल के कमर से जिन्दा कारतुस 03 एवं खोखा 03 बरामद हुआ। उक्त अभियुक्त खेदो मंडल के वासा से अर्द्धनिर्मित देशी शराब करीब 1000 लीटर बर्बाद किया गया तथा देशी शराब 50 लीटर जप्त किया गया। बरामद किए गए अन्य सामानों में शराब बनाने वाला उपरकण बड़ा एल्मुनियम का डकैची - 05 पीस, छोटा एल्मुनियम का डकैची-03 पीस, गैस सिलेन्डर चुल्हा सहित - 02 पीस, बड़ा प्लास्टिक का ड्राम- 02 पीस, छोटा प्लास्टिक का ड्राम-06 पीस बरामद किया गया है। इस मामले में रंगरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
Bhagalpur News:अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का उद्भेदन, दो लोग गिरफ्तार, हथियार बरामद

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें