Rewari News : संकल्प की शक्ति से असंभव को संभव बनाया जा सकता है संकल्प में है गजब की शक्ति : दिनेश कपूर

हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में ध्यान, साधना, सत्संग का कार्यक्रम ‘‘आओ मिलकर ध्यान लगायें-स्वस्थ हिन्दुस्तान बनाये’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डा. कविता गुप्ता, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, शिक्षाविद डा. रामपाल यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि संकल्प की शक्ति से ही राजा भागीरथ गंगा मैया को धरती पर लाने में सफल हुए थे। इसी शक्ति से बालक धु्रव ने मात्र 8 वर्ष की आयु में अपने निश्चय के बल से भगवान विष्णु के दर्शन किये व उनसे अखंड भक्ति का आर्शीवाद पाया। इसी संकल्प की शक्ति के कारण ही सरदार पटेल 520 रियासतों में बंटे हुए भारत देश को अपनी सूझबूझ से अखंड राष्ट्र बना दिया। संकल्प की शक्ति, सकारात्मक विचारों की शक्ति व निश्चय बल अपार शक्तिशाली है। इससे असंभव को भी संभव किया जा सकता है। 



पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव, भाजपा नेत्री दीपा भारद्वाज, हमारा परिवार के प्रधान अरूण गुप्ता ने कहा कि आज अपने निश्चय के बल से हमारा भारत वर्ष चीन जैसी महाशक्ति को लोहे के चने चबाने में सक्षम है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारे वीर सैनिक नये शस्त्रों के साथ मां भारती की रक्षा में जुटे है। इसी शक्ति के बल पर हमारे सैनिक पाकिस्तान के अंदर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक कर उसे सबक सिखा सकते है। कार्यक्रम में सभी ने ‘भला किसी का कर न सको तो बुरा किसी का मत करना’ भजन का तालियों के साथ आंनद लिया। शिक्षाविद प्राचार्य हर्ष कुमार, बलबीर अग्रवाल, गुड़गांव से सीए सुनील अग्रवाल, दिल्ली से इंजीनियर आशीष सिंहल, भाजपा नेत्री नीरू भारद्वाज, पंजाबी बिरादरी के प्रधान प्रेमनाथ गेरा को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। आये हुए अतिििायों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षाविद प्रीति कपूर के जन्मदिवस पर सभी ने शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में मुख्यतः परवीन गुप्ता, सोनिया कपूर, किशोरी नंदवानी, ओजस्वी, पूर्वांशी, रेलवे रोड प्रधान नरेंद्र घड़ी वाले, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, बोबी चांदना, अशोक जुनेजा, बहन प्रकाश मेहता, सुनीता नंदवानी, ओमप्रकाश चुघ, सूर्या, कपिल कपूर, राहुल, लक्ष्मी नारायण, बाला सोनी व साथियों ने सहयोग किया। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें