Rewari News : भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता के हितों का रखा जाता है ध्यान : हुकमचंद यादव

 


भाजपा जिला कार्यालय रेवाड़ी में पंचायती राज प्रकोष्ठ के बावल मण्डल अध्यक्ष दिवान नेहरा, पंचायती राज प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष राजेश जांगड़ा व खोल मण्डल पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भाई योगेश का जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव द्वारा स्वागत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष का पुष्प-गुच्छ भेंट धन्यवाद किया। जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के हितों का ध्यान रखता है। जिला अध्यक्ष ने पार्टी की रीति-नीतियों को पंचायतों तक कैसे प्रचार-प्रसार करना है इसकी भी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, जिला विस्तारक उमेद सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष केशव मुदगिल, सुरेंद्र बावल, डा0 सत्य प्रकाश व जिला सचिव उषा आर्य सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें