Rewari News : भारतीय किसान यूनियन संगठन का विस्तार एवं आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला प्रधान समय सिंह की अध्यक्षता मे रेवाड़ी गंगायचा टोल प्लाजा पर रेवाड़ी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक मे समय सिंह जिला प्रधान के साथ, जिला महासचिव कुलदीप सिंह बुढ़पुर,जिला उप प्रधान ईश्वर सिंह महलवत,रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नीलाल, कोसाली ब्लाक प्रधान सवाचंद नम्बरदार, बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुजर आदि सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से भूपेंदर सिंह राठी  नायगाव को ब्लाक जाटूसाना का ब्लाक प्रधान एवं राहुल महलावत को बावल ब्लाक का उप प्रधान नियुक्त किया गया है. 



विचार विमर्श मे संगठन मे महिला  सदस्यों की अधिक से अधिक संख्या बढ़ाने मे अहम जोर दिया गया, सभी ने भविष्य मे महिला सदस्यों को अधिक से अधिक जोड़ने का मजबूत संकलप दोहराया. साथ ही आज झझर मे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का शांतिपूर्वक विरोध करने वालों निह थे किसानो पर वाटर केनन से पानी की बौछार किये जाने की तानाशाही कार्यवाही की कड़ी निंदा की गई. जिला प्रधान समय सिंह ने फिर दोहराया की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर एवं उप मुख्यमंत्री दुशयंत चौटाला  के रेवाड़ी आगमन पर काले झंडो  के साथ घोर विरोध किया जाएगा



समय सिंह ने बताया की भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) संगठन 27 सितम्बर से गंगायचा टोल प्लाजा को फ्री करवाकर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखे हुए है जो तीनो काले कृषि क़ानून वापिस होने तक जारी रहेगा.

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें