Rewari News : IGU मीरपुर ने यूएमसी विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने के लिए दिया एक और मौका

 

इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की परीक्षा शाखा द्वारा आयाजित की गई स्नातक/स्नातकोतर स्तर की परीक्षा में जुलाई/अगस्त-2021 में जिन विद्यार्थियों को अनुचित साधनों के प्रयोग के मामलों (यूएमसी) में सम्मिलित पाया गया था, अब उन विद्यार्थियों 500 रूपयें की राशि ऑन लाइन/ऑफ लाइन किसी भी माध्यम से दिनांक 16 अक्टूबर, 2021 तक जमा करवानी होगी। फीस जमा कराने का प्रमाण पत्र ईमेल  igu.conductbranch@gmail.com    पर या हॉर्ड कॉपी को दिनांक 18 अक्टूबर, 2021 तक विश्वविद्यालय की कन्डक्ट ब्रांच में जमा करा सकते है।



इसके अतिरिक्त स्नातक/स्नातकोतर स्तर की परीक्षा में फरवरी/मार्च-2021 में जिन विद्यार्थियों को अनुचित साधनों के प्रयोग के मामलों (यूएमसी) में सम्मिलित पाया गया था और वे फीस जमा नही कर पाये, उन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 05 अक्टूबर, 2021 तक 500 रूपयें की राशि ऑफ लाइन माध्यम से जमा करवाने का एक अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है।
जिन विद्यार्थियों की फीस जमा होगी उनको ही यूएमसी की सुनवाई में उपस्थित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आगे तिथि को नही बढ़ाया जाएगा। अधिक जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वैबसाइट ूूू www.igu.ac.in   पर लॉग इन करके या परीक्षा शाखा से सम्पर्क कर सकते है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें