Chandan News: कलयुगी पुत्र ने माता पिता को घर से निकाला

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के बिरनिया पंचायत अंतर्गत खिरहरतरी से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक बृद्ध ने पिता ने अपने पुत्र एवं पुत्रवधू के खिलाफ चांदन थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाने की नौबत आई। जानकारी के अनुसार खिरहरतरी गांव के एक वृद्ध दुर्गादास पिता स्वर्गीय रसून दास व पत्नी उर्मिला देवी ने 


बताया कि मेरा पुत्र बच्चू दास व पुत्र वधू जुलेश्वरी देवी के द्वारा कई दिनों से खाना पीना बंद कर दिया है जिसके कारण भूखे रहने को विवश रहता हूं। भूख से व्याकुल होने पर जब खाना मांगने अपने पुत्र वधू जुलेश्वरी देवी के पास गए, तभी मेरा पुत्र बच्चू दास व बहू ने धक्का मार कर घर से निकाल दिया। जिससे अब इस बुढ़ापे में कोई सहारा नहीं मिल रहा है। इस संबंध में चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि आरोपी पुत्र बच्चू दास के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाया जाएगा।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें