Rewari News : महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा 17 को रेवाड़ी आगमन पर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

 

शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय रेवाड़ी पर आगामी 17 अक्टूबर को महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा शर्मा के रेवाड़ी आगमन पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा सुमित्रा चौहान व रेवाड़ी जिला प्रभारी लक्ष्मी सैनी के निर्देशन में जिला उपाध्यक्ष कृपा जेमनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव, हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव, प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, विस्तारक उमेद विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रदेश व रेवाड़ी जिले की महिला मोर्चा की टीम उपस्थित रही। 


सुमित्रा चौहान ने सभी बहनों को कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारी सौंपी। सुमित्रा चौहान के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अंजलि मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा वशिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव, प्रदेश सचिव हेमलता तँवर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बहन शारदा, नीतू चौधरी, डॉ कविता, वरिष्ठ नेत्री दीपा भारद्वाज कुमारी गीता, महामंत्री नीरू भारद्वाज, सचिव रेखा शर्मा, सुमन चौहान, उषा आर्या, चाँदनी चाँदना, सरोज तँवर, आईटी सेल प्रमुख सीमा गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कृष्णा यादव, सुमनलता उपस्थित रही।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें