Jamshedpur News: राज्यपाल से मिले बेसरा संताल विश्व विद्यालय पर चर्चा


ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर: पूर्व विधायक एवं  झारखंड आंदोलनकारी और संताल विश्व विद्यालय के संस्थापक सुर्य सिंह बेसरा के  नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के राज्यपाल महामहिम रमेश बैस से सोमवार को मुलाकात की. जिसमें संताल विश्व विद्यालय पर विस्तृत जानकारी महामहिम को दिया गया. इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया, श्री बेसरा ने बताया कि  संताल विश्व विद्यालय का स्थापना 1855 के संताल विद्रोह के यादगार में  सन्  2017 में स्थापित की गई है. यहां केजी से पीजी तक की पढ़ाई संताली लिपि ओल चिकि में  प्रस्तावित है. झारखण्ड के पूर्ववर्ती सरकार ने विश्व विद्यालय स्थापना की अनुमति प्रदान की थी. वर्तमान सरकार विधानसभा में संताल विश्वविद्यालय अधिनियम बना कर पारित कर इसे मान्यता देने का निर्देश मुख्यमंत्री दे. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से  देश परगाना बैजू मूर्मू, प्रोफ़ेसर ईश्वर, सलमा हांसदा शामिल थे।

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।


Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें