Bounsi News: सोमवार को भी नहीं दिया जा सका वार्ड सदस्य एवं पंच को विजयी होने का प्रमाण पत्र

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में पंचायत चुनाव 20 अक्टूबर को संपन्न हो चुका है। मालूम हो कि, पीबीएस कॉलेज में हुए मतगणना में 1364 विजय हुए उम्मीदवारों की घोषणा भी हो गई है। मुखिया,सरपंच एवं जिला परिषद सदस्य को जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। परंतु वार्ड सदस्य एवं पंच के विजयी प्रत्याशियों को अब तक प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका है। 22 अक्टूबर को वार्ड एवं पंच के विजयी प्रत्याशियों को 

बताया गया कि, प्रखंड मुख्यालय में ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। परंतु सोमवार को भी वार्ड एवं पंच को प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका है। बताया गया कि, पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार की ड्यूटी कहीं और लगाई गई है। जिसकी वजह से प्रत्याशियों को मायूस होकर प्रखंड मुख्यालय से अपने घर लौटना पड़ा।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें