Chandan News: जैविक खेती संबंधित किसान चौपाल आयोजित, किसानों को मिला प्रशिक्षण

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के उत्तरी बारने पंचायत अंतर्गत बागरा गांव में आत्मा चांदन के नेतृत्व में किसान चौपाल आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से चांदन प्रखंड के कृषि समन्वयक रंजीत कुमार ने जैविक खेती के संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आत्मा द्वारा संचालित योजना कृषि एवं कृषि से संबंधित नवीन तकनीकों की जानकारी देते हुए पौधा संरक्षण फसल अवशेष को खेत में जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण में होने वाली प्रक्रिया से किसानों को अवगत 


कराया। बताया कि वायु प्रदूषण आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या है जिससे विश्व की ही सभी देश परेशान हैं लगातार तापमान बढ़ रहा है जिसे लेकर किसानों को पराली या फसल के अवशेष को रखरखाव प्रबंधन की जरूरी है। इसके अतिरिक्त आत्मा द्वारा किसानो के हित के संचालित योजनाओं के समय पौधा संरक्षण पर विशेष बल देते हुए विश्व को पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण एवं संरक्षण का तकनीकी बताया। इस मौके पर मुख्य रूप से एटीएम हरिराम गुप्ता किसान सलाहकार शंभू दास के साथ सुरेश दर्वे मनोज यादव, महावीर यादव,पैरू यादव इत्यादि के साथ दर्जनों किसान एवं महिलाएं उपस्थित थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें