ग्राम समाचार,चांदन,बांका। गुरुवार के दिन सात अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ चांदन प्रखंड क्षेत्रों में 9 दिनों तक चलने वाली विभिन्न स्थानों पर नवरात्रि प्रारम्भ हो गया है। हालांकि इस बार नौ दिन होने वाली नवरात्रि पुजा आठ दिन में ही समापन हो रही है ख़ास बात यह भी है कि माता दुर्गा इस डोली पर सवार होकर आ रही हैं। जिसमें आज प्रथम दिन माता शैलपुत्री पूजन के साथ आरंभ की गई ।मान्यता है कि माता शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती ओम देवी शैलपुत्री के नाम से जाने जाती हैं। आज प्रथम पूजन के दौरान में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण का माहौल बना रहा। जिसे लेकर श्राद्धालुओं ने अपने अपने घरों में भी कलश स्थापना कर पूजन करना कर दिये हैं।हर वर्ष नवरात्रि के
अवसर पर पूरा चांदन प्रखंड क्षेत्र शक्ति की देवी जगत जननी मां दुर्गा के भक्ति भाव में डूब जाता है और 'मां दुर्गा' के मंत्र एवं देवी गीत से पूरे वातावरण गुंजायमान हो जाता है। चांदन प्रखंड के श्री श्री 108 दुर्गा स्थान में स्थाई दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के साथ गुरुवार से दशहरा भक्तिमय वातावरण में शुरू हो गया, जो 15 अक्टूबर विजयादशमी के साथ संपन्न हो जाएगा। हालांकि कोरोना महामारी को एवं पंचायत चुनाव को देखते हुए सरकारी गाइडलाइंस एवं आदर्श आचार संहिता के अनुरूप पूजा समितियों द्वारा माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू की जा रही है। वहीं मुर्ती बना रहे कलाकारों ने दुर्गा प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जोर सोर जुड़े हुए हैं।जिसे छः पुजा तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सप्तमी तिथि से दुर्गा शक्ति पुजन प्रभावी रहेगी। दुर्गा पूजा आयोजन में पुलिस प्रशासन के द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें