ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र लेने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मुखिया एवं सरपंच को प्रमाण पत्र मतगणना केंद्र बनाए गए पीबीएस कॉलेज में ही दिया गया। जबकि पंच एवं वार्ड सदस्य को शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के हाथों प्रमाण पत्र दिया जाना
था। परंतु शनिवार को पंच एवं वार्ड सदस्य के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका। बताया गया कि, सोमवार को प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। मालूम हो कि, 20 अक्टूबर को पंचायत चुनाव का मतगणना बांका के पीबीएस कॉलेज में हुआ था। जहां देर रात तक मतगणना का काम जारी रहा। जिसके कारण प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका था।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें