Bounsi News: अवैध लॉटरी का धंधा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने लॉटरी सहित नगदी के साथ किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी मुख्य बाजार से पुलिस ने सोमवार को दो लॉटरी विक्रेता को अवैध लॉटरी एवं नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, बौंसी बाजार में लॉटरी का अवैध गोरख धंधा किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बाबूडीह निवासी बिट्टो दास एवं दलिया निवासी आशीष दास को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। 

दोनों के पास से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी जब किया गया। जबकि 30,000 से ज्यादा की नगदी भी बरामद की गई है। जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मालूम हो कि, बौसी में अवैध लॉटरी का गोरख धंधा जोरों पर चल रहा है। दीपावली आने के साथ ही धंधा और जोर पकड़ने लगा है। जिसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें