Bounsi News: आगरा नदी छठ घाट पर गंदगी का अंबार, अब तक शुरू नहीं हो पाया सफाई कार्य

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विदित हो कि प्रखंड क्षेत्र में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। दुर्गा पूजा के बाद दीपावली आने वाली है। जबकि दीपावली के 6 दिन बाद ही  लोक आस्था का महापर्व छठ है। छठ पूजा को प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। परंतु अब तक छठ घाट की कोई दुरुस्त व्यवस्था नहीं की गई है। बौंसी का प्रमुख छठ घाट छिलका नदी पर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। दीपावली से पूर्व ही 

श्रद्धालु छठ घाट की मरम्मत करते हैं। प्रशासन द्वारा छठ घाट की साफ सफाई कराई जाती है। जो अब तक नदारद है। वही छठ घाट जाने वाले रास्ते में गंदगी का अंबार लगा है। घाट जाने के रास्ते में दोनों तरफ बने मकान से निकला गंदगी भरा पानी मुख्य सड़क पर ही बहाया जा रहा है। नेम निष्ठा का त्यौहार छठ पर्व साफ सफाई के लिए जाना जाता है। लेकिन अब तक साफ सफाई भी शुरू नहीं हो सकी है। जिसके कारण श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें