ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने शनिवार को मारपीट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार करीब 1 साल पूर्व थाना क्षेत्र के हनुमत्ता गांव में मामूली विवाद को लेकर विजय कुमार और बिंदेश्वरी यादव के बीच मारपीट की घटना हुई
थी। मामले को लेकर आरोपी विजय कुमार काफी अरसे से फरार चल रहा था। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, मारपीट का आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। इसे गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कोरोना जांच कराते हुए जेल भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें