ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुरुधाम आश्रम की गुरु माता अपर्णा देवी सान्याल का शुक्रवार सुबह कोलकाता में निधन होने के बाद शुक्रवार देर रात विशेष वाहन से शव को गुरुधाम आश्रम लाया गया। आश्रम परिसर में विभिन्न प्रांतों से आए गुरु भाई बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शनिवार को
ट्रक से शोभायात्रा निकाली। इस दौरान उनके शव का दर्शन करने के लिए विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी गुरुधाम पहुंचे। जहां पर उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद उनके शव का भागलपुर के बरारी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान गुरु भाई बहनों में काफी मायूसी रही। मालूम हो कि, गुरु माता के काफी अनुयाई पूरे भारतवर्ष में हैं। जहां से वे लोग उनके दर्शन के लिए आते थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें