Bounsi News: बक्सर के सिविल सर्जन के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र के पाठक टोला के समीप अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार बक्सर के सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ के घर पर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को मंगलवार देर रात अंजाम दिया। बताया गया कि, घर पर कोई नहीं था। घर पर कोई नहीं होने के कारण चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन के स्टाफ ब्रजेश कुमार ने बताया कि, रात को जब वे घर पर सोने के लिए पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर में चोरी की वारदात हो गई है। अविलंब स्टाफ ने बौंसी पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। जिसके उपरांत पुलिस ने 

मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, चोरी की वारदात हुई है। परंतु कितनी संपत्ति की चोरी हुई है। इसका आकलन अभी किया जा रहा है। जांच पूरी करने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्टॉप ब्रजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, वे रोजाना रात में सोने के लिए सिविल सर्जन के घर पर आते हैं और सुबह होते ही अपने घर चले जाते हैं। घर पर कोई नहीं होने के कारण चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मालूम हो कि, पूर्व में भी प्रखंड क्षेत्र के थाना कॉलोनी में भी दो अलग-अलग जगहों पर इसी प्रकार से चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था। जिसका सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है। बताते चलें कि, चोर बेखौफ चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि चोर प्रशासन को खुली चुनौती देने का काम कर रहे हैं। प्रशासन की उदासीनता के कारण चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। 2 दिन पूर्व भी डेम रोड में एक बर्तन दुकान से चोर ने दिनदहाड़े मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें