Bounsi News: कश्मीर में हुए मृत्यु के बाद मृतक के शव को लाया गया पैतृक गांव, किया गया अंतिम संस्कार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र स्थित नयागांव के एक युवक की जम्मू कश्मीर में छत का सैंट्रिंग गिरने से उसके मलबे में दबकर मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उनके परिजनों ने मृतक मिथुन मंडल के शव को गुरुवार देर रात उनके पैतृक गांव लाया गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही 

परिजनों में कोहराम मच गया। शव से लिपटकर मृतक की पत्नी संगीता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं शुक्रवार को पार्थिव शरीर का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मालूम हो कि, नयागांव के युवक का कश्मीर में छत का सैंट्रिंग गिरने से उसके मलबे में दबकर मृत्यु हो गई थी। 30 वर्षीय मिथुन मंडल 3 माह पूर्व ही कमाने के लिए कश्मीर गया था। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें